Thursday, January 15, 2026
HomeUncategorizedतिरंगे के गौरव संग उमड़ा जनसैलाब, धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा...

तिरंगे के गौरव संग उमड़ा जनसैलाब, धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में मंगलवार को एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण से मंडल अध्यक्ष आकाश कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ।
जैसे ही हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोग नगर की सड़कों पर उतरे, पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों—गांधी इंटर कॉलेज रोड, चौक, मुख्य बाजार, बस स्टैंड होते हुए पुनः गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर देशभक्ति गीत गाकर माहौल को और ऊर्जावान बना दिया।
यात्रा में शामिल लोगों के चेहरे पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने तिरंगे को ऊँचा उठाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान का संदेश दिया। गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में समापन अवसर पर नेताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, इसके संरक्षण और सम्मान के लिए हर नागरिक को संकल्पित होना चाहिए। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्याएँ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। पूरा सिकंदरपुर आज तिरंगे के रंग में सराबोर दिखाई दिया।
सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार थानाध्यक्ष सिकंदरपुर प्रवीण कुमार सिंह क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक अपने सहयोगियों के साथ तिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में कायम रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments