Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअव्यवस्थित गतिरोधक से राहगीर परेशान

अव्यवस्थित गतिरोधक से राहगीर परेशान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुई लोटन मार्ग के बभनी बुजुर्ग के मोड़ पर बने कमरतोड़ स्पीड ब्रेकर से राहगीर बेहद परेशान है जिसे हटाने की मांग की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार क्षेत्र के कोल्हुई लोटन मार्ग के बभनी चौराहे से होकर बभनी गांव सहित नौवाडीह, राज मन्दिर कला ,
मंगलपुर, डकहीं एवं अहिरौली को जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बभनी मोड़ पर मनोज सिंह के किराने की दुकान के सामने बने कमरतोड़ स्पीड ब्रेकर से आने जाने वाले वाहन चालको के लिए घातक साबित हो रहा है। जहां पर बहुत से बाइक चालक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस रास्ते से बाइक एवं अन्य वाहन को लेकर इस हाई ब्रेकर पर चलना मुश्किल हो गया है ।

      स्थानीय लोगो ने उक्त कमर तोड़ ब्रेकर को विभाग से हटाने की मांग की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments