बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहर के हुजूरपुर रोड स्थित श्रम विभाग द्वारा संचालित विहान आवासीय बालिका विद्यालय जिसमें गरीब मजदूरों की बलिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं l जिसमें वन एवं वन्य जीवों पर आधारित टाक शो का आयोजन किया गयाl
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी रहे l कार्यक्रम में कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने वन्य जीवों के चित्र के माध्यम से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कतर्नियाघाट तथा वन एवं वन्य जीवों की जानकारी देकर जागरूक कियाl छात्राओं को कतर्नियाघाट जंगल की सुरक्षा हेतु बनी सातों रेंज, नदियों, जैविक विविधता, वनस्पतियों के बारे में बताया फिर वन्य जीवों और पक्षियों के 30 चित्र दिखाये जिनमें प्रमुख रूप से बाघ, तेंदुआ, जंगली हाथी, घड़ियाल, हिरण के चित्र शामिल रहे और उनके बारे में रोचक जानकारी दी, कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं को नर चीतल हिरण और बारहसिंहा, मगरमच्छ और घड़ियाल, बाघ और तेंदुए में अंतर समझाया, कार्यक्रम के अंत में देश में बाघों की गणना की विधि बताकर टाक शो का समापन किया गयाl
इस अवसर पर स्कूल में पढ़ने वाली सभी 100 बालिकाओं को क्लब की ओर से एक पेन, एक कापी और एक चॉकलेट वितरित किये गएl इस अवसर पर स्कूल वार्डन प्रिया प्रसाद, शिक्षिका श्रृद्धा रैकवार, भूरत्न प्रभा, शिक्षक अंकित यादव संजीव कुमार मौजूद रहे l
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…