आगामी त्योहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को गढ़िया रंगीन थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सदभावना बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुलिस प्रशासन व विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। गढ़िया रंगीन थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और त्योहार को शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे शांति और अनुशासन का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।सभी मौजूद जनों ने एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करने और मिल-जुलकर इन्हें मनाने की बात पर जोर दिया। यदि कोई अनुशासन हीनता करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।बैठक के दौरान सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिले में जागरूकता तेज, बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा टी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी…

11 minutes ago

जनपद में बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, रबी फसलें बर्बाद — मुआवजे की मांग ते

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) चैत माह के अंतिम दिनों और बैशाख की शुरुआत में हो रही…

16 minutes ago

लक्ष्मीपुर गाँव की घटना की जाँच कराने को लेकर सपा नेता विजय रावत ने डीएम को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को सपा नेता विजय रावत ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ बरहज तहसील…

22 minutes ago

मोहसिना किदवई का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज सेवा के लिए था समर्पित – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पूर्व…

36 minutes ago

निचलौल को बड़ी सौगात: 131 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल क्षेत्र को जल्द ही आधुनिक परिवहन सुविधा मिलने…

3 hours ago

राजनीति की सौम्य आवाज खामोश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93…

3 hours ago