राजनीति की सौम्य आवाज खामोश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

मोहसिना किदवई लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहीं और उन्होंने केंद्र व राज्य स्तर पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह कांग्रेस की कद्दावर और सौम्य स्वभाव की नेता मानी जाती थीं।

उनके निधन पर Manish Tewari समेत कई नेताओं, परिवारजनों और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने उन्हें विनम्र और सरल व्यक्तित्व की धनी बताया।

ये भी पढ़े – आफत की बारिश पर सख्त CM योगी, 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश

उनकी अंतिम यात्रा नोएडा सेक्टर-40 स्थित आवास से दोपहर 3 बजे निकलेगी और दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम 5 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

1 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मीं मोहसिना किदवई तीन बार मेरठ से लोकसभा सांसद रहीं। इसके अलावा वह राज्यसभा की सदस्य भी रहीं और पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

उन्होंने Indira Gandhi और Rajiv Gandhi की सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

4 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

8 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

9 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

9 hours ago