जिला कारागार में कुल 770 बंदी है, जिनमें 719 पुरुष व 51 महिलाएं शामिल हैं
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिला जज द्वारा जेल निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया गया। मौजूद सभी जेल कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी कैदियों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला जज ने कहा कि जिन कैदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है, उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने जेल की साफ सफाई और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि जिला कारागार में वर्तमान में कुल 770 बंदी हैं। इनमे 719 पुरुष और 51 महिला हैं। बंदियों में 13 विदेशी और 44 अल्पवयस्क हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित संबंधित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…