जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पीसीएस प्री परीक्षा

डीएम-एसपी भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा के सुचारू संचालन का करते रहे निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते हुए परीक्षार्थियों की सुविधाओं, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं सहित संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से संचालित किए जाने के दृष्टिगत निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 जनपद में 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 4628 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2428 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 2200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल पंजीकृत 4628 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2417 परीक्षार्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे और 2211 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में परीक्षा शुचितापूर्ण एवं निर्भय तथा शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

3 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

6 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

6 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

6 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

6 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

7 hours ago