Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeatगणतंत्र दिवस पर स्कूल में दिखा देशभक्ति का उत्साह

गणतंत्र दिवस पर स्कूल में दिखा देशभक्ति का उत्साह


बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)।बस्ती जनपद के भानपुर क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा गांव स्थित सी.बी. एकेडमी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे गांव में देशप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का संदेश फैलाया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के हाथों में तिरंगा, संविधान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां थीं। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “संविधान अमर रहे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल की सराहना की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी.बी. एकेडमी स्कूल के प्रबंधक ने भारतीय संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हर भारतीय नागरिक का सबसे बड़ा हथियार है, जो हमें अधिकार, समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। संविधान की मजबूत नींव पर ही हमारा गणतंत्र टिका हुआ है।

ये भी पढ़ें – वांग यी का वैश्विक व्यवस्था पर हमला: जंगल के कानून नहीं, बहुपक्षवाद चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समानता, भाईचारा और सौहार्द ही एक सशक्त राष्ट्र की पहचान है। संविधान की रक्षा करना ही भारतीय गणतंत्र की रक्षा है और यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा ने बच्चों को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रभक्ति का विकास ही बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

ये भी पढ़ें – क्यों श्रीकृष्ण मंत्र को माना जाता है सबसे प्रभावशाली

इस अवसर पर अध्यापक शिवकरण चौधरी, भुइधर चौधरी, अजय कुमार यादव, सोभा, रीमा, निरुपमा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्रों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
सी.बी. एकेडमी स्कूल बस्ती में मनाया गया यह गणतंत्र दिवस समारोह बच्चों के लिए प्रेरणादायी और समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments