बदलते मौसम में बढ़े सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बारिश के बाद जनपद के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप हो रही है। तो सुबह-शाम गुलाबी ठंड का असर दिख रहा है। 24 घंटे में बदलते तापमान से लापरवाही करने वालों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे में अस्पतालों और चिकित्सकों के पास वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द आदि के मरीज बढ़ गए हैं।
ज्ञात हो कि दिन में धूप के कारण तापमान 32 से 34 डिग्री तक रहता है और रात को पारा 22 डिग्री से भी नीचे पहुंच रहा है। देर रात दो से चार बजे के बीच ठंडक महसूस होती है। ऐसे में लापरवाही करने वालों की तबीयत खराब हो रही है।
ऐसे बदलाव का शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दिन में तापमान अधिक है तो रात में अब चादर की जरूरत पड़ रही है। यही कारण है कि चिकित्सकों के पास मौसमी सामान्य रोगों के मरीज बढ़े हैं।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कृष्ण चंद्र पाण्डेय ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
इस मौसम में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। मामूली सी लापरवाही से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे मौसम में लोगों को सुबह-शाम की ठंड से बचने की आवश्यकता है। विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

7 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago