संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सभी खण्ड विकास अधिकारियों, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा के साथ रोजगार सेवकों की समस्याओ के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी श्री तंवर ने रोजगार सेवकों की विभिन्न समस्याओं पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर मनरेगा कार्यो में लापरवाही बरतने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी।
उल्लेखनीय है कि रोजगार सेवक संघ के द्वारा मानदेय भुगतान, ईपीएफ भुगतान, एनएमएमएस ऐप पर हाजिरी लगाने हेतु केवल रोजगार सेवकों को ही अधिकृत करने सहित 06 बिन्दुओं पर अपनी मांग रखी गई थी।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी सहित रोजगार सेवक संगठन के विभिन्न विकास खण्डों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
अयोध्या में राष्ट्रीय सेवारत्न सम्मान से सम्मानित होंगे देवरिया पुलिस के रक्तवीर सौरभ त्रिपाठी देवरिया…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…