2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान


सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को मिलेगा मौका

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। करीब 2500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए सेवायोजन विभाग और गुजरात की विभिन्न कंपनियों के बीच समझौता हुआ है। कंपनियों की ओर से करीब 2500 रिक्तियों की सूची भी जिला सेवायोजन कार्यालय को प्राप्त हो गई है।
इस पहल के तहत सेवायोजन विभाग की ओर से वृहद रोजगार मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोजगार मेले में रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। विभाग ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से शीघ्र पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि उन्हें रोजगार मेले में शामिल होने का अवसर मिल सके।
जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति की ओर से गुजरात की आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ एमओयू किया गया है। इसके बाद विभिन्न पदों पर उपलब्ध करीब 2500 रिक्तियों की जानकारी सेवायोजन कार्यालय को प्राप्त हुई है। इन रिक्तियों के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगार के लिए गुजरात की कंपनियों में अवसर मिल सकेगा।
8वीं पास से बीटेक तक के युवाओं को अवसरअधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में आठवीं पास से लेकर डिप्लोमा, डिग्री, स्नातक और बीटेक डिग्रीधारी युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विभाग के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित योग्यता, मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विभाग ने युवाओं को रोजगार से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में सावधानी बरतने तथा अधिकृत माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।प्रदेश सरकार के ‘मिशन रोजगार’ अभियान के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सेवायोजन विभाग और कंपनियों के बीच हुए इस समझौते से रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं तथा नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।विभाग का कहना है कि रोजगार मेले के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिलेगा और रोजगार की तलाश में उन्हें दूसरे माध्यमों पर निर्भरता कम होगी।

rkpshomnath

Recent Posts

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

16 minutes ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

20 minutes ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

26 minutes ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

34 minutes ago

डीएम ने नवीन मंडी में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…

42 minutes ago

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

3 hours ago