Categories: Newsbeat

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्र में उपलब्ध फल एवं सब्जियों को प्रसंस्कृत कर छोटे उद्योग के रूप में विकसित करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय फल संरक्षण केंद्र महराजगंज की ओर से मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा नरायनपुर, विकासखंड मिठौरा में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 15 से 16 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में 30 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण की तकनीक, सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सत्येंद्र ने किया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध फल एवं सब्जियों को प्रसंस्कृत कर विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इससे कृषि उत्पादों का बेहतर उपयोग करने के साथ ही ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं आय के अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
प्रशिक्षार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाई स्थापित करने, प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद तैयार करने तथा फल एवं सब्जियों के संरक्षण और प्रसंस्करण की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया, योजना के लाभ और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण में धर्मराज मिश्रा, राम हर्ष प्रसाद तथा गृह विज्ञान की प्रवक्ता उषा देवी ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षार्थियों को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर कम लागत में छोटे स्तर की खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू करने और उसे आय के स्थायी साधन के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण सामग्री का वितरण लीलावती देवी ने किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर ग्राम प्रधान की ओर से सभी 30प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन राज किशोर सिंह, प्रभारी ने किया। अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यावहारिक उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 minutes ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

20 minutes ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

26 minutes ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

39 minutes ago

डीएम ने नवीन मंडी में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे करने के निर्देश लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी…

42 minutes ago

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

3 hours ago