देवरिया बस स्टेशन का होगा रिनोवेशन
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जनपद देवरिया स्थित पुराने बस स्टेशन परिसर में व्यवसायिक काम्पलेक्स, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक कार्यालय एवं बेसमेंट में पार्किंग का निर्माण जल्द किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण में रू0 1769.32 लाख (रूपये सत्रह करोड़ उन्हत्तर लाख बत्तीस हजार मात्र)का खर्च आने का अनुमान है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि इसके निर्माण हेतु उ०प्र० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में 25 प्रतिशत के समतुल्य धनराशि रू0 442.33 (रूपये चार करोड़ बयालीस लाख तेतीस हजार मात्र) राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में परिवहन निगम प्रदेश एयरपोर्ट जैसे सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन का निर्माण कर रहा है ताकि बस स्टेशन पर ही यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। देवरिया बस स्टेशन के निर्माण से इस क्षेत्र में विकास को और बल मिलेगा।
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…
महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…
आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…
लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…