महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भक्तो ने किया जलाभिषेक
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील अंतर्गत दीर्घेस्व नाथ मंदिर पर आस्था का जन सैलाब उमड़ा रहा भोर से भक्तो की भीड़ मंदिर आने लगी। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के भक्तो ने आस्था से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला, और सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेई पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और मंदिर में सुचारू रूप से भक्तो के दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे । इस संदर्भ में मंदिर के महंत जगरनाथ दास से बात करने पर उन्होंने ने बताया की इस महाशिवरात्रि पर सलेमपुर पुलिस का कार्य सराहनीय रहा कही भी हो हल्ला नहीं हुआ इसका पूरा श्रेय सलेमपुर प्रशासन को जाता है ।वही सलेमपुर के अलग अलग स्थानों पर स्थित शिवालयों में भी भक्तो ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया जिसमे ग्राम डुमवलिया के प्राचीन शिव मंदिर इस शिव मंदिर पर शिव महा पर्व के एक दिन पहले से ही हरी कृतन का आयोजन किया गया , इस मंदिर पर मेले का भी आयोजन प्राचीन काल से किया जाता है ।ग्राम डुमवलिया में शिव मंदिर की व्यवस्था में कालिका तिवारी , सिंकू तिवारी , बबलू तिवारी, बंबम तिवारी,मनोज मदेशिया, अखिला नंद तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…