देवरिया सदर स्टेशन पर क्यू आर कोड स्कैन के माध्यम से यात्री कर सकेंगे किराये का भुगतान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के तीन यूटीएस काउंटर पर फेयर रिपीटर में यूपीआई से भुगतान की सुविधा को सफलता पूर्वक प्रारंभ कर दिया गया है। भारतीय रेलवे पर फेयर रिपीटर में क्यू आर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने वाला वाराणसी पहला रेल मंडल है। इसके तहत अब पैसेंजर यूं टी एस टिकट लेते समय यू पी आई से सीधे स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। इस सुविधा हेतु प्रोग्राम बनाने में (सी आर आई एस ) रेलवे सूचना प्रणाली संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस सुविधा में रेल यात्री अपने वांछित गंतव्य की सूचना यूटीएस काउंटर पर बतायेगा जिसपर उसके यात्रा विवरण के अनुसार क्यू आर कोड जेनरेट होगा जिसको स्कैन करने के बाद टिकट का फेयर उनके मोबाइल में आ जायेगा जिसे पैसेंजर यूपीआई/बैंकिग ऐप/ई वालेट से भुगतान कर अपना टिकट प्राप्त कर सकता है ।
क्यू आर कोड स्कैन से टिकट बनाने के निम्नलिखित फायदे हैं:-यह पूर्णतः कैश लेश बुकिंग है।यात्रियों को चेंज की परेशानी नहीं होगी।जितना टिकट का अमाउंट है वह ऑटोमेटिकली इसमें दिखाने लगेगा और स्कैन करने के बाद यात्री के मोबाइल में अपने आप दिखाने लगेगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के अनुसार देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के तीन यूटीएस काउंटर पर यह सुविधा प्रदान की गयी है शेष अन्य काउंटरों पर भी यह सुविधा क्रमबद्ध रूप से दी जाएगी ।
वाराणसी मंडल के अन्य स्टेशनों यथा बनारस स्टेशन पर 07 यू टी एस काउंटरों पर,वाराणसी सिटी में 8 यू टी एस काउंटरों पर,गाजीपुर सिटी में 7 यू टी एस काउंटरों पर मऊ में 6 यू टी एस काउंटरों पर,आजमगढ़ में 6 यू टी एस काउंटरों पर,बलिया में 6 यू टी एस काउंटरों पर,सीवान में 6 यू टी एस काउंटरों पर,मैरवां में 2 यू टी एस काउंटरों पर,कप्तानगंज में 2 यू टी एस काउंटरों पर,देवरिया सदर में 6 यू टी एस काउंटरों पर,बेल्थरा रोड में 5 यू टी एस काउंटरों पर,सलेमपुर में 5 यू टी एस काउंटरों पर,भटनी में 5 यू टी एस काउंटरों पर,सुरेमनपुर में 5 यू टी एस काउंटरों पर तथा थावे में 5 यू टी एस काउंटरों पर भी शीघ्र ही यह सुविधा आरम्भ की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

4 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

5 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

5 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

5 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

6 hours ago