ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर कांग्रेसियो का प्रदर्शन

तहसील का घेराव कर सौपा ज्ञापन

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के आवाहन पर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रफत अली खान, बिसौली में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, संगठन मंत्री लोकपाल सिंह ,दातागंज में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेश यादव बिल्सी में, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह,तथा सहसवान में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री यूनिस अली एवं ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। तहसील मुख्यालयो पर कांग्रेसजनों ने एक ही बात रखी कि किसान की फसल जो ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान हुआ है, उसके लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिया था कि 24 घंटे के अंदर किसानों को उनकी फसल का मुआवजा दे दिया जाएगा, परंतु दुख की बात यह है कि आज तक किसानों से उनकी क्षति के बारे में पूछा तक नहीं गया है।इसके विरुद्ध सभी तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने ज्ञापन देकर एक ही मांग रखी की किसानों का मुआवजा जल्दी से जल्दी दिया जाए। तहसीलदार ने ओमकार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप से कहा कि अगर हमारे लेखपाल व सचिव ने जो क्षतिपूर्ति का आकलन किया है वह बहुत विशेष नहीं है, हमें आप लोग उस क्षति को बताइए जिससे कि हम उनका मुआवजा दिला सके, क्योंकि जो हमारे पास रिपोर्ट आई है उसके हिसाब से किसानों की ज्यादा क्षति नहीं हुई है। इस पर जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने एवं जितेंद्र कश्यप ने कहा कि वह अपने ब्लॉक स्तरीय कमेटी से आपको किसानों की क्षति हुई है फसल के बारे में लिखित रूप से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर, नगर ,कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष, अरुण पाराशर , उसैहत नगर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असद खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, जिला सचिव अनिल पाठक दातागंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजहर हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेश यादव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम अली जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव यूनिस अली,जिला कांग्रेस कमेटी संगठन सचिव सुधीर उपाध्याय लोकपाल सिंह कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago