पिता की भी हुई थी वर्षो पूर्व हत्या
जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में दिनदहाड़े एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना सिकरारा अंतर्गत ग्राम बोधापुर गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री 55 वर्षीय प्रमोद यादव की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार सुबह प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के बाहर मोटर साइकिल सवार 02 लोगो द्वारा कार्ड देने के बहाने गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़कर भाग गए।
इसके बाद लोगों ने तुरंत भाजपा नेता को लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। परंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव की भी वर्ष 1980 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…
घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…
लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…
सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…
योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…