14 अगस्त को मनेगा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी बताया कि शासन के मंशानुरूप जनपद में 14 अगस्त 2024 को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हम लोग अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद में तथा भारत की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त 2024 को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
जनपद में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाये जाने हेतु मुख्य स्थल के रूप में विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाॅल का चयन किया गया है। आयोजन के दौरान डीपीआरसी हाॅल में विभाजन विभीषिका से संबंधित फोटोग्राफ्स की चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका जनपद के जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारीगणों एवं संभ्रांत नागरिकगणों द्वारा अवलोकन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूली बच्चों सहित उपस्थित अधिकारियो-कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से किया जायेगा। जुलूस का मार्ग विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाये जाने से सम्बंधित समस्त कार्याक्रमों के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

10 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

12 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago