सचिव ने दंपति के मनमुटाव को दूर कर मंगल कामना के साथ दी विदाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर एक प्रार्थना पत्र जिसका निस्तारण जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में मध्यस्थ, श्याम नरायण त्रिपाठी द्वारा व डिप्टी लीगल डिफेन्स कांउसिल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से कराया गया। 13.08.2024 को शोभा पुत्री रामसकल, निवासी हरपुर कला थाना, बरियारपुर जिला देवरिया का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के कार्यालय के माध्यम से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी के समक्ष आया। प्रकरण में प्रार्थिनी शोभा की शादी जोगेन्द्र पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम साधु बढ़या थाना सुरौली के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। प्रार्थिनी व जोगेन्द्र से दो पुत्रिया पैदा हुुयी। पुत्री के पैदा होने पर प्रार्थिनी व उसके पति के साथ मनमुटाव हो जाने के कारण दोनो अलग-अलग जीवन व्यतित करने लगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के विधिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम सेे प्रेरित होकर 13.08.2024 को शोभा पुत्री रामसकल, निवासी हरपुर कला थाना, बरियारपुर जिला देवरिया के द्वारा एक प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया में प्रेषित किया गया। जिसे सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ, श्याम नरायण त्रिपाठी द्वारा व डिप्टी लीगल डिफेन्स कांउसिल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से उभयपक्षो को बुलाकर वार्ता कराकर दोनो पक्षो को उनके बच्चों के प्रति जिम्मेदारियों उनके कर्तव्य व वैवाहिक जीवन के वचनो का बोध कराकर उनके मनमुटाव को दूर किया गया। सचिव ने कहा कि परिवार के साथ हर खुशी दुगनी हो जाती है। सबसे बड़ा धन है परिवार, सबसे अमूल्य धन है माँ-बाप। दोनो पक्षकारो को एक साथ वार्ता कराने के उपरान्त दोनो ने स्वेच्छा से साथ-साथ रहने पर अपनी सहमती बना ली और उन्हे फिर से नई जिन्दगी शुरू करने की मंगल कामना के साथ विदाई दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

7 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

7 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago