राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों के साथ की गयी बैठक

दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत 14.09.2024, की सफलता हेतु समस्त बैंक प्रबन्धकों व फाइनेन्स कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद न्यायालय के परिसर में बैठक आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि समस्त बैंक प्रबन्धक, बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर किया जा सकें। उन्होने समस्त बैंक/फाइनेन्स कम्पनियों के प्रबन्धकों को आह्वान करते हुये कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैकों के ऋण वसूली मामलों का निस्तारण किया जाना हैं, जिसके लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करे जिसे सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराया जा सकें। सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आमजनमानस को जागरूक करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से अग्रणी प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, यू0पी बडौदा बैंक, भारतीय स्टेट बैक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, इण्डियन बैंक, व इत्यादि बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

34 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

38 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

43 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

49 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

1 hour ago