सिगरा में एक ही छत के नीचे मिलेगी पार्किंग, होटल और बाजार की सुविधा

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर की यातायात और व्यावसायिक सुविधाओं को नया आयाम देने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। सिगरा क्षेत्र में 74.52 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल अंडरग्राउंड पार्किंग, होटल और मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से काशी की शहरी तस्वीर बदलने के साथ-साथ नगर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सिगरा और सेनपुरा प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र सुविधाओं का लाभ मिल सके।
नगर निगम ने इन दोनों परियोजनाओं के लिए म्युनिसिपल बांड के माध्यम से 50 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई है। सिगरा स्टेडियम के समीप 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन का निर्माण होगा। 2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा होगी, जहां 56 कारों और 22 दोपहिया वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था रहेगी। इससे निगम को लगभग 65 लाख रुपये प्रतिमाह आय होने का अनुमान है।
वहीं कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर की ढाई एकड़ भूमि पर 34 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक जी प्लस-2 कामर्शियल हब विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से नगर निगम को लगभग 35 लाख रुपये प्रतिमाह आय होने की संभावना है। दोनों परियोजनाओं से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी, जिससे लगभग 50 महीनों में बांड की पूरी राशि वसूल हो सकेगी।
नगर निगम इन कॉम्प्लेक्सों की दुकानों को 30 वर्षों की लीज पर देने की योजना बना रहा है, जिसमें समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी रहेगा। अनुमान है कि सात वर्षों में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी।
इसके साथ ही सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क का भी कायाकल्प किया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिसे 30 जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

8 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

8 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

8 hours ago