अभिभावकगण अफवाहों से रहें सावधान- जिलाधिकारी

 
प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस की टीम करेगी गश्त- पुलिस अधीक्षक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेन्स के माध्यम से जनपदवासियों से अपील किया कि जनपद में अभी तक बच्चा चोरी की कोई घटना नही हुई है।
डीएम व एसपी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि अफवाहों से सावधान रहें। प्रशासन/पुलिस प्रशासन जनपद में पूरी तरह से मुस्तैद है। 
जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने कहा कि उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि प्रत्येक विद्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस गश्त करेगी तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि मेरे एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर स्कूलों का भ्रमण किया जायेगा। इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों पर एनएसए, गैगस्टर एवं गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सम्पति भी कुर्क की जाएगी। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता/गैर मान्यता प्राप्त एवं सी0बी0एस0सी0 व आई0सी0एस0सी0 विद्यालयों के गेट पर सी0सी0 टी0वी0 कैमरा लगवाये जायेगें एवं प्रधानाध्यापक कक्ष से सी0सी0टी0वी0 कैमरे की मॉनीटरिंग कराई जाएगी। प्रत्येक विद्यालयों के गेट पर चौकीदार/गार्ड अवश्य तैनात किये जाए तथा चौकीदारों का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराना अनिवार्य है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि बिना आई0डी0 के विद्यालय में किसी का भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विद्यालयों के बसों/वाहनों में अटेन्डेन्ट अवश्य रहेगा, अटेन्डेन्ट अभिभावको को ही बच्चों को सपुर्द करेगें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रार्थना सत्र एवं क्लास टीचर के माध्यम से बच्चों को संज्ञानित किया जाए कि किसी अंजान व्यक्ति से न मिले और उसके साथ न आये-जाये तथा बच्चों द्वारा खाने-पीने की सामग्री भी अंजान व्यक्ति से न ली जाए।
जिलाधिकारी ने अपील किया है कि अभिभावक अपना आई0डी0 कार्ड जरूर बनाये और घर में दो या तीन व्यक्तियों की भी आई0डी0 बनवाये। स्कूल की छट्टी होते समय अध्यापक गेट पर आये। किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे को गेट पर बुलाये जाने पर पूरी पूछताछ के उपरान्त आश्वस्त होने पर ही बच्चे को उससे मिलने की अनुमति दी जाए तथा बच्चे के साथ टीचर भी अवश्य जाये। 
जिलाधिकारी ने अभिभावको से अपील किया है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान दिये बिना वे अपने बच्चों को स्कूल पर भेजे। बच्चा चोरी के अफवाहों के दृष्टिगत प्रशासन/पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में समस्त विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शांति की व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ दण्डनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनपदवासी अफवाहों से रहें सावधान।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अंशुमान मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्या जी0जी0आई0सी0 निशा यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

45 minutes ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

2 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago