मात-पिता का सदैव आदर होता है

वृद्धाश्रम का रिवाज भारत में,
पाश्चात्य सोच से ही प्रेरित है,
नर्सिंग होम पश्चिम में होते हैं,
जहाँ वृद्ध वरिष्ठ निवास करते हैं।

अठारह वर्ष के बच्चे पश्चिम के
स्वतः कमाने लग जाते हैं डॉलर,
भारत के ऐसे बच्चे निर्भर होते हैं,
अपने अपने अभिभावक के ऊपर।

भारतीय रीति रिवाज सदा सनातन हैं,
पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार ये माने जाते हैं,
बड़ों का सम्मान चोटों को प्यार,
मेरे भारत की अचल धरोहर हैं।

भारतीय संस्कारों में वृद्धाश्रम का
रिवाज तिरस्कृत और अमान्य है,
बच्चों को दिये गये संस्कार माता
पिता की पूरी देख रेख करते हैं।

यह संस्कार भी पीढ़ी दर पीढ़ी
रीति रिवाज परंपरा में होते हैं,
यही मानना मेरा और आपका है,
बाक़ी सबका अपना अपना मत है।

जीने के अपने अपने तौर तरीक़े हैं,
आदित्य सनातन वैदिक परम्परा,
सारी दुनिया में विश्व – विदित है,
मात-पिता का सदैव आदर होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

9 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

10 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago