दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा: जिलाधिकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में प्रस्तावित दोहरीघाट–मधुबन मार्ग के चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित काश्तकारों के साथ जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना। बैठक में निबंधन कार्यालय द्वारा सड़क के किनारे अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के सर्किल रेट एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर किसानों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सब रजिस्ट्रार ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण से ग्राम पंचायत पुरमोती, रसूलपुर एवं बिलौली सोनबरसा के किसान प्रभावित होंगे। किसानों ने पूर्व में ही भूमि का अंश निर्धारण किए जाने तथा सर्किल रेट का उचित एवं न्यायसंगत निर्धारण किए जाने की मांग रखी।
जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को शासनादेशों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी तथा किसी भी किसान का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के प्रावधानों के अनुरूप किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सर्किल रेट एवं अन्य सभी आवश्यक बिंदुओं का निर्धारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मधुबन, सब रजिस्ट्रार एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्किल रेट का निर्धारण पूरी निष्पक्षता एवं तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप अलग-अलग मानकों को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट निर्धारित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सड़क चौड़ीकरण परियोजना को जनहित एवं क्षेत्र के विकास की दृष्टि से सकारात्मक रूप में लें तथा प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी मधुबन, मधुबन सर्किल क्षेत्र के सब रजिस्ट्रार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा प्रभावित ग्राम पंचायतों के समस्त प्रभावित किसान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

12 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

14 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

14 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago