बलिया(राष्ट्र की परम्परा)रेवती पुलिस द्वारा 21 जून को रेखहा गांव निवासी मजदूर छदु राजभर के नाबालिग 13 वर्षीय किशोर शालू की हत्या करने की घटना का राजफाश करतें हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया गया।
बीते 19 जून की शाम शालू गांव के ही मुन्नू राजभर नामक युवक के साथ नूरपुर रेखहा चट्टी पर समोसा खाने आया था। उसके बाद वह लापता हो गयी। घटना के दूसरे दिन उसकी माता पिन्की देवी की तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। घटना के तीसरे दिन 21 जून को छपरा सारिव गांव के कान्ही पुलिया के पास वस्त्र विहिन किशोर का शव पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिस दी जाने लगी। रविवार को दिन में मुखबीर की सूचना पर धनेश्वर दास की मठिया से आरोपी मन्नु राजभर निवासी रेखहा को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शालू मेरे साथ हमेशा व्यंग बाजी व मजाक करता था। जिससे मुझे उससे घृणा हो गई। देर शाम कान्ही पुलिया के समीप उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। शव की पहचान न होने पाए उसके शरीर के कपड़े को कुछ दूर आगे फेक दिया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…