Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत पेट्रोलियम पम्प का पनियरा विधायक ने किया उद्घाटन

भारत पेट्रोलियम पम्प का पनियरा विधायक ने किया उद्घाटन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के श्यामदेउरवां थाना अन्तर्गत पिपरपाती चौराहे से 100 मीटर आगे गोरखपुर महराजगंज हाइवे रोड पर शनिवार को भारत पेट्रोलियम पंप का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगो के लिए वाहनों के चलने वाले संसाधन की व्यवस्था दिया है । आम जनमानस को तेल संबंधित असुविधा अब दूर होगा। पेट्रोल पंप के मालिक भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवं विवेक पटेल को शुभकामनाएं दिए और यह भी कहा कि पेट्रोल पंप खुल जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को काफी सुविधा मिलेगी। यहां पर लोग अब डीजल एवं पेट्रोल भरा कर चल सकते है।
इस दौरान उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी,देवेंद्र उपाध्याय, अशोक यादव, विधायक प्रतिनिधि नंदू दूबे ,वशिष्ठ सिंह,ब्लॉक प्रमुख पनियरा बेद प्रकाश शुक्ला,ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव,अजय गौतम सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तमाम गणमान्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments