तय तारीख के भीतर दाखिल करें वार्षिक रिटर्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य) – II खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी देवरिया के निर्देश के क्रम में जनपद देवरिया के समस्त विनिर्माण प्रतिष्ठानों के प्रोपराईटर / डाइरेक्टर / नामिनी को निर्देशित किया है कि वे वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक रिटर्न (डी-1 प्रारूप), 31 मई 2023 के पूर्व FoSCos Portal के माध्यम से दाखिल करना सुनिश्चित करें। वार्षिक रिटर्न के अन्तर्गत विनिर्माण (राईस मिलर, आटा मिलर, नमकीन, कचरी, बेवरेजेज, मिल्क, पेय जल पैकेजिंग व अन्य ) रिलेबलर, रिपैकर, निर्यातक श्रेणी के प्रतिष्ठान आच्छादित होंगे। रिटर्न केवल आनलाइन दाखिल किये जा सकेंगे।
आनलाईन रिटर्न दाखिल किये जाने हेतु वेवसाइट https://foscos.fssai.gov.in अलग-अलग प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग रिटर्न दाखिल किया जायेगा। वार्षिक रिटर्न ईमेल या व्यक्तिगत रूप से प्रेषित किये जाने पर स्वीकार नही किये जायेंगे। वार्षिक रिटर्न विलम्ब (31 मई 2023 के पश्चात् ) से दाखिल किये जाने की स्थिति में प्रतिदिन रू0 100/- बिलम्ब शुल्क आनलाइन देय होगा।
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम बिलम्ब शुल्क वार्षिक लाईसेंस शुल्क का 05 गुना देय होगा। वार्षिक रिटर्न दाखिल किये बिना लाईसेंस का नवीनीकरण नही हो सकेगा। हेल्प लाइन नम्बर कॉल @ 1800112100 एवं ईमेल helpdesk.foscos.fssai.gov.in है।

rkpshomnath

Recent Posts

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

3 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

20 minutes ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

30 minutes ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

36 minutes ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

40 minutes ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

57 minutes ago