Categories: Newsbeat

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर थाना क्षेत्र के इंदिरापुर के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर देवरिया गांव निवासी रामदेव यादव पुत्र दुखीं यादव पयागपुर सब्जी मंडी में पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार को मंडी में काम समाप्त करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पयागपुर क्षेत्र के इंदिरापुर के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पयागपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत से गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

55 minutes ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

1 hour ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

2 hours ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

2 hours ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

2 hours ago

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

2 hours ago