Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे पण्डित नेहरू - मंसूरी

आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे पण्डित नेहरू – मंसूरी

135 वीं जयंती पर याद किए गए पंडित नेहरू

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जयंती कृतज्ञतापूर्वक मनायी। लाजपत भवन पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। यहां पंडित नेहरू को याद करते हुए पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू वास्तव में आधुनिक भारत के निर्माता एवं महान शिल्पकार थे, जिन्होंने देश को हर क्षेत्र में समक्ष बनाने के लिए मजबूत तथा दृढ़ता पूर्वक नींव रखी। पंडित नेहरू उस दूरगामी सोच के नेता थे जिनकी सोच पर चलकर बाद का भारत राजनीतिक,सामाजिक आर्थिक ,सांस्कृतिक और सामरिक क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए आज संपूर्ण विश्व में अपनी धाक जमा रहा है। आज देश को पंडित जवाहरलाल नेहरू के सिद्धांतों और नीतियों पर चलने की जरूरत है।इस दौरान यहां मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, विजय कुमार गुप्त विजय नेता, अरविन्द त्रिपाठी,जितेन्द्र जायसवाल, ब्यास दुबे, संतोष कुमार यादव,इमरान मलिक, धीरज यादव,इसराईल अली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments