कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयन्ती
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के नेहरू पार्क स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी के महानायक पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।आजादी के बाद देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढाने तथा देश को एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने का काम किया। उन्होंने देश में नए कल कारखाने लगवा कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने कहा कि आज पंडित नेहरू के नीतियों व सिद्धांतों पर चल कर राष्ट्र आज पूरे विश्व में विकसित देशों की बराबरी कर रहा है। इन्होंने देश में आईआई टी, एम्स जैसे संस्थान बनवाए।युवा नेता सत्यवान पांडेय ने कहा कि नेहरू जी का सम्पूर्ण जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम को लालसाहब यादव, सुच्चन खान,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव चुन्नू,गंगासागर मिश्र, अवधेश पांडेय, रामकेवल चौहान,राकेश कुमार, सत्यम पांडेय, परमानन्द प्रसाद,मोहन प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…