द्वाबा महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, पांच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव से गूंज उठा द्वाबा क्षेत्र

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से फीता काटकर किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के सरयू व कुआनो नदी के मध्य स्थित द्वाबा इलाके में शुक्रवार को पांच दिवसीय द्वाबा महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंत्रोच्चारण, विधि-विधान के साथ फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर रिंकू मणि, अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप 14 से 18 नवंबर तक मानसिंह बाग में आयोजित हो रहा द्वाबा महोत्सव यहां की लोक परंपराओं, संस्कृति, कला एवं जनभावनाओं को एक साथ पिरोने का मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में ऐसे उत्सव सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
महोत्सव में भोजपुरी नाइट, बॉलीवुड नाइट, लोकनृत्य-लोकगीत, कवि सम्मेलन, मुशायरा सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण मंत्री, पूर्व सांसद, नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” से संबंधित बुकलेट एवं फोल्डर वितरित किए गए।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि तथा प्रतिनिधि नीलमणि ने मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार निषाद को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी वैभव चतुर्वेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रिंस आगम सिंह, कुलदीप मिश्रा, संजय पाठक, जिला मंत्री अशोक यादव, रामानंद साहनी, अभिषेक राय, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष गणेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सरोज नंदिनी, सीमा चौहान, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, सीओ अभय मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

13 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

14 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

14 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

14 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

16 hours ago