ब्लॉक मुख्यालय पर आनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायत सचिवों ने किया धरना-प्रदर्शन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां रतनपुर ब्लाक मुख्यालय पर शुक्रवार को पंचायत सचिवों ने 03 नवंबर 2025 को लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।
सचिवों ने कहा कि ऑन-लाइन उपस्थिति की यह प्रक्रिया वर्तमान परिस्थितियों में अव्यावहारिक है, जिससे शासकीय कार्यों की गति प्रभावित हो रही है। विरोध दर्ज कराते हुए सचिवों ने विभागीय व्हाट्सएप समूहों से भी स्वयं को अलग कर लिया।
धरना स्थल पर सचिवों ने अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों का बोझ समाप्त करने, ई-ग्राम स्वराज व गेटवे की जटिल प्रणाली हटाकर मोबाइल एप आधारित सरल भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। सचिवों ने डीएससी संचालन को ग्राम प्रधानों के लिए अव्यावहारिक बताते हुए इसे कार्यालय में जमा करने का निर्णय भी लिया। उन्होंने कहा कि जब तक शासन और संगठन के बीच सार्थक संवाद नहीं होता, तब तक चरणबद्ध सत्याग्रह जारी रहेगा।
सचिवों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। साथ ही सचिवों ने स्पष्ट किया कि मात्र 200 रुपये साइकिल भत्ता मिलने के कारण 10 दिसंबर से उनके क्षेत्रीय भ्रमण मोटरसाईकिल के बजाय साइकिल,
आटो या बस से किए जाएंगे, तथा शासन से मोटरसाईकिल भत्ता लागू करने की मांग भी उठाई जाएगी।
इस दौरान धरना प्रदर्शन में संजय पाण्डेय, तेजेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश पासवान, अवधेश यादव, उमेश कुमार यादव, पुष्पेन्द्र राय, अमरेंद्र पटेल, हिमांशु, दिनेश पासवान सहित सभी पंचायत सचिव मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

42 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

52 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

1 hour ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

2 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

2 hours ago