फर्जी वीजा व नकली स्टैंप के सहारे नेपाल में घुसने की कोशिश

कनाडाई नागरिक को सोनौली सीमा पर आव्रजन विभाग ने दबोचा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत–नेपाल सोनौली सीमा पर गुरुवार देर रात एक बड़ा खुलासा हुआ, जब आव्रजन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय मूल के एक कनाडाई नागरिक को फर्जी वीजा और नकली डिपार्चर स्टैंप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। युवक नेपाल में प्रवेश करने की फिराक में था, लेकिन दस्तावेज जांच में उसकी चाल उजागर हो गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान विमल डांसि निवासी मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है, जो लंबे समय से कनाडा में निवास कर रहा है। देर रात वह सोनौली के आव्रजन कार्यालय में नेपाल जाने के लिए एंट्री स्टैंप लगवाने पहुंचा था। अधिकारियों को उसके दस्तावेज संदिग्ध लगे, जिसके बाद गहन जांच की गई।जांच में सामने आया कि पासपोर्ट पर लगा दिल्ली एयरपोर्ट आव्रजन का डिपार्चर स्टैंप पूरी तरह फर्जी था। जबकि पासपोर्ट में ई-वीजा मौजूद था, पर नकली स्टैंप के सहारे वह नेपाल के रास्ते बाहर जाने की कोशिश कर रहा था। पूछ-ताछ में यह भी सामने आया कि युवक नेपाल मार्ग से कनाडा जाने की योजना बना रहा था और इसी उद्देश्य से उसने नकली स्टैंप तैयार करवाया था।
थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को मौके पर ही हिरासत में लेकर दस्तावेज सीज कर दिए गए हैं। फर्जी स्टैंप कैसे बनाया गया, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं—इसकी जांच की जा रही है। आव्रजन विभाग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
सीमा सुरक्षा के लिए संवेदनशील मानी जाने वाली सोनौली बॉर्डर पर पकड़ा गया यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए सतर्कता बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

6 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

7 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago