नीट परीक्षा में सफलता मिलने पर निधि को पंचायत इंटरमीडिएट कालेज ने किया सम्मानित

निधि की इस सफलता पर बधाई देने वालों का लगा तांता

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पंचायत इंटर कालेज परतावल बाजार की इंटरमीडिएट की छात्रा निधि पांडेय ने नीट परीक्षा 2024 में 720 में से 690 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। नगर पंचायत परतावल के अंबेडकर नगर वार्ड के निवासी मनीष पांडेय की पुत्री निधि पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। पंचायत इंटरमीडिएट कालेज में विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा का सम्मान किया गया वही जब से नीट परीक्षा का परिणाम आया है तब से निधि को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ला, संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी तथा प्रबंध समिति के सदस्य अमन शांडिल्य ने छात्रा को माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ दीनबंधु शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे मनोयोग से किया गया प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाता है । मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हो कड़ी मेहनत और लगन से उन्हें दूर कर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने निधि को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आज के प्रतियोगिता के युग में कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है तभी इस भीड़ में अपनी पहचान बन सकती है । निधि पंचायत इंटर कालेज में इंग्लिश मीडियम की छात्रा है। वर्ष 2024 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में इन्होंने 91% अंक हासिल किया है। निधि शुरू से मेधावी रही है।
इस दौरान विज्ञान संकाय प्रभारी आनंद सोनी ,रवि प्रकाश धर द्विवेदी , आलोक उपाध्याय, मृत्युंजय उपाध्याय , नवल , जयप्रकाश त्रिपाठी, वाल्मीकि सिंह ,कृष्ण मोहन सिंह, सतीश मिश्रा सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago