ज्ञानार्जन की अद्भुत बातें

जिसके शब्दों में ऐसा प्रेम भरा,
उसमे ख़ुद कितना प्रेम भरा होगा,
जिसकी बातें ही इतनी सुंदर हैं,
उसके भावों में कैसा प्रेम भरा होगा।

जो अपना नहीं हो सका कभी,
वह किसी और का कैसे होगा,
जो अपने को सुख नही दे सका,
किसी और को सुख कैसे देगा।

इसके पूर्व कि दूसरों को प्रेम करो,
अपने स्वयं से प्रेम करना ज़रूरी है,
दूसरों के जीवन में सुख ला सको,
अपने जीवन में सुख बयार ले आओ।

किसी दूसरे के अंधेरे जीवन में
प्रकाश की किरण उतार सको,
कम से कम अपने अंधेरे जीवन
में तो प्रकाश आमंत्रित कर लो!

हर नये दिन, नव उमंग के साथ
आदित्य जीवन के आनंद लेने हैं,
नव नूतन अवसर प्रदान करने हैं,
ज्ञानार्जन की यह अद्भुत बातें हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

40 minutes ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

3 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

4 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

4 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

6 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

6 hours ago