जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बने पंचायत घर चोरों के निशाने पर आ गए हैं। बीते दिनों चोरों ने क्षेत्र के गांव रुद्रपुर व बझेड़ा भगवानपुर में बने पंचायत घर में चोरी कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।रुद्रपुर की ग्राम प्रधान कुसुमा देवी ने गढ़िया रंगीन थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराई। बताया कि अज्ञात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच बोरी गेहूं व दो बोरी चावल सहित दो ऑफिस कुर्सी सहित इनवर्टर, बैटरी, सोलर पैनल आदि सामान चोरी कर लिया।उसी रात चोरों ने जैतीपुर थाना क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर गांव के पंचायत घर का ताला तोड़ाअंदर कमरे में रखा इनवर्टर,बैट्री,दो व्हीलचेयर,50 कुर्सी सहित,सोलर पैनल आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की।इस संबंध में प्रधान सोनपाल मौर्य द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया हैं।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…