वीर बाल दिवस संगोष्ठी का आयोजन

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को भाजपा कार्यालय में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों, साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान एवं सिख धर्म की महान परंपरा पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में प्रभु प्रीत सिंह, सरदार प्रदीप सिंह, रविन्द्र सिंह जल्लू, हर्षदीप सिंह, कुलदीप सिंह ने साहिबजादों की शहादत और खालसा पंथ के योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने सिख धर्म की स्थापना, गुरु परंपरा, और सिख धर्म के महान सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए साहिबजादों की वीरता और बलिदान की मार्मिक कथा साझा की। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्र, जोरावर सिंह और फतेह सिंह, अपनी साहसिकता और धार्मिक निष्ठा के लिए प्रसिद्ध थे। इन दोनों ने अपने पिता के साथ कई युद्धों में हिस्सा लिया और अद्वितीय बहादुरी का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद मिश्र ने की। अपने संबोधन में उन्होंने साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए समाज में सद्भाव, एकता, और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सतीश द्विवेदी ने सिख समुदाय के लोगो को सम्मानित किया तथा युवाओं को देश की रक्षा और सम्मान के लिए सदा तत्पर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन, संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, यशकान्त सिंह, राजेश पाल चौधरी, अंकुर वर्मा, भानु प्रकाश मिश्र, गजेंद्र सिंह, सरदार बलजीत सिंह, हरि सिंह, दलजीत सिंह, गुरु चरन सिंह, गुमनाम सिंह, सत्यपाल सिंह, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, अमरजीत सिंह, रौनित सिंह, शैकी सिंह, अमन सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

19 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

19 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

19 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

19 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

19 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

23 hours ago