संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान के बीज उपलब्ध हो गए हैं । जनपद की सबसे प्रचलित एवं किसानों ने लोकप्रिय धान प्रजाति सांभा मंसूरी (बीपीटी 5204), गोल्डन मंसूरी (एमटीयू 7029), सरयू-52, सीओ- 51, धान पंत-24 उपलब्ध हो गई है।
उन्होंने बताया कि सीओ-51 ऐसी प्रजाति है जो 100 से 105 दिन में तैयार हो जाती है, धान की फसल जल्दी लेनी हो तो धान प्रजाति सी ओ-51 का प्रयोग करें । पंत -24, सरयू- 52 एवम सी ओ-51 मोटी श्रेणी में धान प्रजाति है। आधारीय महीन धान रुपया 3970.00 प्रति कुंटल, मोटा धान रुपया 3940.00 प्रति कुंटल जबकि प्रमाणित धान बीज के महीने श्रेणी का रुपया 3824.00 प्रति कुंटल एवं मोटे धान का रुपए 3796.00 प्रति कुंतल है।
उन्होंने बताया कि बीज पर 50 फीसद अनुदान किसानों को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा किसान भाई बीज को प्राप्त कर ट्राइकोडरमा से शोधित करके नर्सरी तैयार करें।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…