पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ एडीजे की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने आगामी 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक कीl
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास गोस्वामी ने निर्देशित किया कि दिनांक 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें।
बैठक के उपरांत कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकगण रीता राहुल, कंचन दूबे, नीरज, जितेंद्र, लल्लन, अफराक अहमद, स्वरेंद्र, अरविंद कुमार राय, अनिल कुमार राय, सुरेश चंद्र, प्रमिला देवी, मु० जावेद खान, फिरदौस फातिमा, प्रियंका, बलदेव, मुलायम, शैलेंद्र प्रताप, मनीष कुमार समेत कार्यालय के कर्मचारीगण राम यज्ञ चौधरी, जय शंकर, विद्याधर आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

20 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago