गहिरा रघुनाथपुर टोला मार्ग पर झाड़-झंखाड़ से बढ़ी परेशानी

बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित

खोराबार/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खोराबार विकासखंड के ग्राम पंचायत गहिरा स्थित रघुनाथपुर टोला को लक्ष्मीपुर एवं अमहिया से जोड़ने वाले मार्ग की दोनों पटरियों पर उगी झाड़-झंखाड़ और जंगली घास-फूस के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दोनों पटरियां झाड़ियों से ढक जाने के कारण मार्ग संकरा दिखाई देता है और राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। वहीं विद्यालय जाने वाले छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। झाड़ियों के कारण मार्ग पर सांप एवं अन्य जंगली जीव-जंतुओं के निकलने की आशंका बनी रहती है, जिससे बच्चों और अभिभावकों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है।
समस्या को लेकर ग्राम गहिरा निवासी आनंद मिश्रा ने 5 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मार्ग की दोनों पटरियों पर उगी झाड़-झंखाड़ एवं जंगली घास-फूस की तत्काल सफाई कराने की मांग की गई है। शिकायत वर्तमान में लंबित बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि मार्ग की सफाई होने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने जनहित एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर शीघ्र सफाई अभियान चलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

rkpshomnath

Recent Posts

आगरा में फुटवियर कारोबार का महाकुंभ खत्म, ₹21 हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 21,147 लोगों ने लिया हिस्सा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में आयोजित 18वें ‘मीट एट आगरा’ फुटवियर ट्रेड फेयर ने…

17 minutes ago

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

टक्कर के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक, सीसीटीवी फुटेज के सहारे तलाश में जुटी…

19 minutes ago

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह ‘वेलकम फैस्ट’ 2026’ का आयोजन 8 अक्टूबर को

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया के स्नातकोत्तर भूगोल…

22 minutes ago

आगरा जेल में बड़ा पहल: बंदियों की हुई नेत्र जांच, विधिक अधिकारों और समस्याओं पर भी हुई सीधी बातचीत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय कारागार आगरा में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के…

46 minutes ago

बारिश की हर बूंद होगी कीमती! आगरा डीएम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और तालाबों को लेकर कसा शिकंजा

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला तकनीकी…

55 minutes ago

समाजवादी सरकार बनी तो होगा बरहज का विकास-विजय रावत

एस आई आर प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया धाँधली-विजय रावत वोट चोरी कर भाजपा…

2 hours ago