समाजवादी सरकार बनी तो होगा बरहज का विकास-विजय रावत

एस आई आर प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया धाँधली-विजय रावत

वोट चोरी कर भाजपा ने बनाई सरकार-विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में पाँचवें दिन मतदाताओं को जागरूक करने व नये वोटर को जोड़ने के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बरहज विधानसभा के भागलपुर ब्लॉक के तेलिया कला,तेलिया शुक्ल व गडौना में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान जनता व दुकानदारों छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है, समाजवादी सरकार बनी तो बरहज में होगा विकास और विकास कराने के लिये अपने वोट की रक्षा करना पड़ेगा।आज पुरे देश में चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा और आप लोगों को भी अपने वोट को लेकर आप सभी लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत हैं, यह सरकार जनता को धोखा देने के साथ ही साथ लोक तंत्र को भी ख़त्म करना चाहती हैं इसलिए हम सभी लोगों को सतर्क रह कर लोकतंत्र को बचाने के साथ अपना वोट भी बचाने का काम करना होगा। इस दौरान बड़े पैमाने पर छात्र, नौजवान, बेरोजगार, दुकानदार उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रूप से राम विश्वास यादव, राकेश सिंह, विकास यादव, अनरूद यादव, अख़्तर आलम, श्रवण गौड़, विरेंद्र यादव, अजय सिंह, अमित प्रधान, पतरू यादव, राहुल सिंह, भवन कुशवाहा, अनिल यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

12 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

17 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

19 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

19 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

19 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

19 hours ago