डेढ़ वर्षीय मासूम व जानवर सहित घर और दर्जनों बीघा खेत जलकर खाक
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर गांव में रविवार को एक घर में लगी आग के चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची सहित सभी सामान व जानवर जलकर खाक हो गएl
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामवासियों ने आग पर काबू पायाl
सूचना पर उप जिलाधिकारी शैलेश दूबे क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए हैंl पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल हैl समाचार लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थेl
वहीं दूसरी ओर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गांव मरवटिया सिवान लगी आग से किसानों की दर्जनों बीघा खड़ी फ़सल जलकर खाक हो गईl किसी तरह से ग्रामवासियों ने आग पर काबू पायाl
आगजनी की सूचना पर, क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान ने जायजा लेते हुए किसानों को ढाढस बंधाया और क्षतिपूर्ति तत्काल उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश दिएl
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…