वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह बने यूपीडब्लूजेयू नोयडा जिला अध्यक्ष

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह को यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) के गौतमबुद्धव नगर (नोयडा) का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बीते 34 सालों से पत्रकारिता कर रहे बृजेश सिंह 10 वर्षों तक दैनिक जागरण दिल्ली व अमर उजाला के राष्ट्रीय ब्यूरो में सात वर्षों तक कार्यरत रहे हैं। हाल ही में वो नवोदय टाइम्स दिल्ली से सेवानिवृत्त हुए हैं।
यूपीडब्लूजेयू के प्रदेश अध्यक्ष टीबी सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में बृजेश सिंह को नोयडा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। टीबी सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह को अगले एक महीने के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन का नोयडा में विस्तार करने का निर्देश दिया है। यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष ने कहा कि बृजेश सिंह ने दैनिक आज अखबार इलाहाबाद से पत्रकारिता शुरु कर लखनऊ दैनिक जागरण, अमर उजाला बरेली, पंजाब, इलाहाबाद, वाराणसी, दैनिक जागरण दिल्ली व अमर उजाला राष्ट्रीय ब्यूरो के अलावा नवोदय टाइम्स में काम किया। उन्होंने कहा कि एनसीआर में लंबे समय तक काम कर चुके बृजेश सिंह के नेतृत्व में नोयडा में यूपीडब्लूजेयू के साथ बड़े पैमाने पर पत्रकारों का जुड़ाव होगा।
इस मौके पर बृजेश सिंह ने कहा कि जल्दी ही नोयडा में यूपीडब्लूजेयू के साथ पत्रकारों को जोड़ने के बाद एक प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीआर में मीडिया के विस्तार के साथ नोयडा में पत्रकारों की संख्या बढ़ी है और उसी अनुपात में उनकी समस्याएं भी बढ़ी हैं। यूपीडब्लूजेयू नोयडा में पत्रकारों के हितों के लिए काम करेगा।
टीबी सिंह ने कहा कि नोयडा में इकाई के गठन के साथ अब पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यूपीडब्लूजेयू संगठन का विस्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसी अप्रैल के महीने में पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित कई जिलों में यूपीडब्लूजेयू की इकाइयों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।
बृजेश सिंह को यूपीडब्लूजेयू नोयडा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर लखनऊ मण्डल अध्यक्ष एन्थोनी सिंह प्रदेश वरिष्ठ सचिव डॉ उत्कर्ष सिन्हा प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा, प्रसार सचिव वीरेंद्र सिंह, सचिव पी पी सिंह व संगठन सचिव अजय त्रिवेदी और इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago