विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर क्षेत्र के त्रिमधुरम बैसरा ट्रस्ट ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल-कूद और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के 13 इंटर कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलटूरी लाल इंटर कॉलेज, जैतीपुर की टीम विजेता रही, जिसे 21,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। शान इंटर कॉलेज, कटरा की टीम उप-विजेता रही और उन्हें 11,000 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 21 इंटर कॉलेजों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रसाद विद्यामंदिर कटरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें तीन लेनोवो टैबलेट, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। आदर्श इंटर कॉलेज कटरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही और उन्हें तीन साइकिल, ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए। सेठ रामचन्द्र सिंह इंटर कॉलेज खड़सार ने तृतीय स्थान हासिल किया और उन्हें तीन स्मार्ट वॉच, ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज बंथरा के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल रहें।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरेली कॉलेज की जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. बीनम सक्सेना उपस्थित रहीं। इस दौरान काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

25 minutes ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

1 hour ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

1 hour ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

2 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

2 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

3 hours ago