रैन बसेरों में बेघरों की नब्ज टटोलने देर रात पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में 20 दिसंबर 2025 की देर रात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी धर्मपत्नी सौम्या के साथ शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करने निकले।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेघर, निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांगजनों की स्थिति का जायजा लिया और उनसे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
एडीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां खुले आसमान के नीचे ठंड से जूझ रहे निराश्रित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और ठंड से बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात टाउन हॉल परिसर में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। यहां साफ-सुथरे बेड, बिस्तर, रजाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।
रैन बसेरे में ठहरी एक बुजुर्ग महिला की हालत बेहद दयनीय मिली। महिला ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार है और इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। अपनी साड़ी में बंधी दवा की एक टैबलेट दिखाते हुए वह भावुक हो गई। स्थिति को देखते हुए एडीएम अरविंद कुमार ने तत्काल दवा की व्यवस्था करवाई और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इसके बाद एडीएम ने शहर में जलाए जा रहे अलावों का निरीक्षण किया और व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति खुले में ठंड में सोता दिखाई दे, तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में सहयोग करें। देर रात तक चले इस निरीक्षण से प्रशासन की संवेदनशीलता और सक्रियता स्पष्ट नजर आई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

4 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

5 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

5 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

6 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

6 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

7 hours ago