विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

ब्लाक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ कार्यक्रम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत हनुमान गढिया व बडहरा में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे मे उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत बनाने की संकल्प भी दिलाई गई तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की आई टीम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से खेतों मे दवा छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया।
प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण -पत्र दिया गया। आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी व प्रमाण-पत्र मिलने से उनके चेहरे खिल उठे।इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी योगेश मद्धेशिया, देवेन्द्र यादव, ग्राम पंचायत हनुमान गढिया ग्राम प्रधान माया देवी प्रतिनिधि रामफल साहनी, बड़हरा ग्राम प्रधान संगीता मद्धेशिया प्रतिनिधि विजय कुमार मद्धेशिया, ग्राम प्रधान नुरुल्लाह,गणेश मद्धेशिया, प्रधानाध्यापक यशोदा नन्द भारती, बैकुंठपुर समिति के सचिव धीरेन्द्र सिंह, एडीओ एजी सोनू कुमार, श्याम देव, सहायक कृषि, राजकुमार, एएनएम विनीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कविता, रेखा गुप्ता, मनोरमा यादव, पूजा, किसान रामनैन सहिता तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

13 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

14 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

14 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

14 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

14 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

14 hours ago