संविधान दिवस के दिन कांग्रेसियों ने किया दलित गौरव संवाद चौपाल का आयोजन
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के तहत नगर के रामगुलाम टोला व विकास क्षेत्र देवरिया के सरौरा में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के अध्यक्षता संविधान दिवस के दिन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें दलित अधिकार मांग पत्र भी लोगों से भरवाया गया।कार्यक्रम की शुरूआत डॉ आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है तथा विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।इसके निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे।भारत सरकार ने 2015 में इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। चौपाल को जिला उपाध्यक्ष आनंद देव गिरि चुन्नु,महेन्द्र अम्बेडकर, सुभाष राय,सुनील द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी राजन,धर्मेन्द्र पांडेय, कौशल कुमार, संजय प्रसाद,रमाशंकर प्रसाद,धर्मदेव, हरिश्चन्द्र, प्रेमचंद, पानमती देवी, दुलारी देवी,बेबी देवी,लीला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…