भाजपा की संगठनात्मक बैठक: विकसित भारत संकल्प यात्रा का तैयार किया गया रोडमैप

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को मुख्यालय पर हुईl जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि यात्रा के जिला प्रभारी संदीप तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संदीप तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने, इसके प्रति जागरूकता एवं जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। जो देश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में जायेगी।
यात्रा को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ चर्चा बाद बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा मे एक सार्थक पहल है। इसके जरिये देश के कोने-कोने मे समाज के सभी वर्गो तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्य योजनाओ के बारे मे लोगो को विस्तार से जानकारी देना है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां यथा स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी योजनाओ के पंजीकरण आदि का आयोजन होगा साथ ही माई भारत पोर्टल पर युवाओ का पंजीकरण किया जायेगा। कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर समिति गठित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई।
इसके पूर्व बैठक का प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम के गायन से हुआ व कार्यक्रम का सफल संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया।
बैठक मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता अर्जुन राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, मंडल अध्यक्ष संतविदर पाल जज्जी, उपाध्यक्ष ई. सुधांशु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय, विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, गणेश पांडेय, विकास गुप्ता, श्रवण अग्रहरी अनिल पांडेय, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, राजू भारती, भगवानदास, विरेन्द्र शुक्ला रामनैन, राजू गुप्ता, भरतभुआल इनद्रशेन सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

1 hour ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

9 hours ago