ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम जानकी ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम जानकी ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलखांवा में सम्पन्न हुआ,जिसमें विकास खण्ड पयागपुर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के लगभग 450 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
केन्द्र अध्यक्ष मार्तंड त्रिपाठी एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनिवास शुक्ल के दिशा निर्देश में परीक्षा प्रभारी अनिल कुमार शर्मा परीक्षा सहायक ,समर पाल सिंह, सतीश कुमार पाण्डेय, श्रवण कुमार सरोज,बृजेश शुक्ल उमेश कुमार मिश्र, दुर्गेश द्विवेदी एवं कक्ष निरीक्षक सर्वेश श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,अतुल त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, दीपनारायण पाण्डेय, फिरोज खान,तवीवा यजदानी, मोनिका चौधरी, आरती मिश्रा, लक्ष्मी सिंह,नीतू शर्मा, मुकेश कुमार, खुशबू तिवारी, वीरेन्द्र कुमार शुक्ल, आदर्श शुक्ल के सहयोग से उक्त परीक्षा 11 बजे से 1:30 तक पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।
सम्पूर्ण परीक्षा समय में एआर पी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, बृजभूषण त्रिपाठी, अभिकेस त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्र, दीनानाथ दीक्षित, राजेन्द्र चौधरी, बेचू दयाल तिवारी विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया, उक्त प्रतियोगी परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी मलावा अपने दल-बल के साथ परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहे।
उक्त परीक्षा सकुशल, पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए ट्रस्ट के संस्थापक रमेशचन्द्र त्रिपाठी (एडवोकेट) ने केन्द्र अध्यक्ष , परीक्षा प्रभारी, परीक्षा सहायक,कक्ष निरीक्षक,सुरक्षा कर्मी सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

5 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

9 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago