Categories: Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन

मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वी चम्पारण जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के रुपनी चौंक स्थित एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छोटे- छोटे बच्चो में कृष्ण के बाल गोपाल रूप का जीवंत प्रदर्शन किया। एक तरह जहां बच्चों ने कार्ड बना कर जहां एक-दूसरे को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। दूसरी तरफ बच्चों ने राधा, कृष्ण, सुदामा, यशोदा बनकर इस उत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान पूरे स्कूल का माहौल जन्माष्टमी के रंग में रंगा नजर आया। कृष्ण अपने बांसुरी के धुन पर इस मनमोहक रूप का आनंद उठाया।कृष्ण जन्माष्टमी को खास बनाने के स्कूल में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ई. संजय कुमार व प्रिंसिपल डॉ ज्योत्स्ना ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल के चेयरमैन ई. संजय कुमार बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते कहा कि यह त्यौहार हिंदू धर्म की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मौके पर मुख्य रूप से आईटी प्रबंधक संतोष राउत, अभय सिंह, अलोक वर्मा, चंदा कुमारी, रौशन कुमार, नवीन कुमार, विश्वनाथ शर्मा, मनाश साहु सहित बड़ी संख्या में बच्चें की उपस्थिति रही।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

10 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

10 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

11 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

11 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

11 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

11 hours ago